Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»JDU Candidates Announce: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जदयू ने की नामों की घोषणा, जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय और तमाड़ से राजा पीटर को बनाया उम्मीदवार
    Elections

    JDU Candidates Announce: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जदयू ने की नामों की घोषणा, जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय और तमाड़ से राजा पीटर को बनाया उम्मीदवार

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024Updated:October 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से जदयू ने अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय और तमाड़ से राजा पीटर उम्मीदवार बनाये गये हैं. यह जानकारी जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने रविवार को दी. उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी का आधार हमेशा रहा है. पार्टी के दोनों चयनित उम्मीदवार पहले भी झारखंड में विधायक और मंत्री रहे हैं. क्या जदयू को इसके अलावा भी सीट मिलेगी? इस सवाल के जवाब में संजय कुमार झा ने कहा कि हमलोगों ने एनडीए के शीर्ष नेताओं से आग्रह किया है, फिलहाल दो सीट हैं और दोनाें सीटों पर हमारे उम्मीदवार तय कर दिये गये हैं. कुछ अन्य सीट जदयू को मिलनी चाहिए. इसके साथ ही जदयू नेताओं ने साफ कर दिया है कि पार्टी एनडीए गठबंधन में झारखंड चुनाव लड़ेगी. उल्लेखनीय है कि पार्टी की तरफ से 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव एनडीए के शीर्ष नेताओं को दिया गया था. इसमें से फिलहाल केवल दो सीटें ही पार्टी की झोली में आयी है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JDU Candidates Announce: JDU announced the names for Jharkhand assembly elections Saryu Rai from Jamshedpur West and Raja Peter from Tamar as candidates
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group