Site icon Lahar Chakra

JDU President Election: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी, नीतीश कुमार के निर्विरोध चुने जाने की संभावना

Patna.जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। जदयू की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 22 मार्च को नामांकन और 24 मार्च को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद सर्वसम्मति से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। हालांकि जरुरत पड़ने पर अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराने का भी प्रावधान है। लेकिन मतदान की संभावना क्षीण है।

नीतीश कुमार के ही एक बार फिर से इस पद पर निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। जेडीयू की ओर से बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन 22 मार्च को होगा, जबकि 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 मार्च है। यदि एक से अधिक नामांकन दर्ज होते हैं, तो 27 मार्च को चुनाव कराया जाएगा हालांकि उम्मीद है कि इसकी नौबत नहीं आएगी।

Exit mobile version