Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»NDA Announcement: असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा बोले, हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और विकास के एजेंडे पर लड़ेंगे चुनाव -जदयू जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ से, लोजपा (रामविलास) चतरा से लड़ेगी चुनाव
    Headlines

    NDA Announcement: असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा बोले, हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और विकास के एजेंडे पर लड़ेंगे चुनाव -जदयू जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ से, लोजपा (रामविलास) चतरा से लड़ेगी चुनाव

    News DeskBy News DeskOctober 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.. झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल को लेकर लगभग सहमति बन गई है. इसके मुताबिक, भाजपा 68 सीट पर, ‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन’ (आजसू) 10, जनता दल (यूनाइटेड) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी.

    झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. शर्मा ने कहा कि सीट बंटवारे की व्यवस्था को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है, लेकिन भाजपा ‘देखो और प्रतीक्षा करो’ की रणनीति अपना रही है, क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सहित प्रतिद्वंद्वी दलों ने अभी अपनी योजना का खुलासा नहीं किया है. झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे. मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. शर्मा ने कहा, ‘सीट बंटवारे के समझौते के मुताबिक, झारखंड में भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी 10 सीट पर, जद(यू) दो और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी.

    यह लगभग तय है.’शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की मौजूदगी में यह टिप्पणी की. शर्मा ने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ेंगे.’ इस अवसर पर चौहान ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला किया है कि राजग झारखंड की पहचान बचाने और ‘माटी, बेटी और रोटी’ की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से राज्य में चुनाव लड़ेगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में ‘कुशासन’ के लिए जिम्मेदार ‘इंडिया’ गठबंधन को उखाड़ फेंका जाएगा. ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दल शामिल हैं. झारखंड में वर्तमान में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार है, जिसके मुखिया हेमंत सोरेन हैं. आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने दावा किया कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के शासन के दौरान भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है, जिससे समाज के सभी वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    एनडीए में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

    आजसू सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर से चुनाव लड़ेगी. जद(यू) जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ से, जबकि लोजपा (रामविलास) चतरा से चुनाव लड़ेगी. समझौते के अनुसार, भाजपा 68 सीट पर चुनाव लड़ेगी. शर्मा ने कहा कि हालांकि चर्चा जारी है और जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JDU will contest from Jamshedpur West and Tamar LJP (Ram Vilas) will contest from Chatra
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group