Site icon Lahar Chakra

Jee Advance Result : कल जारी किया जायेगा जेइइ एडवांस्ड रिजल्ट, साथ में फाइनल आंसर की भी जारी होगा

Ranchi. देशभर के आइआइटी में नामांकन के लिए जेइइ एडवांस्ड का रिजल्ट दो जून को जारी किया जायेगा. साथ में फाइनल आंसर की भी जारी होगा. परीक्षा परिणाम के आधार पर परीक्षार्थी जोसा काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे. जोसा काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया तीन जून से शुरू होगी.

इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. बता दें कि जेइइ एडवांस्ड की परीक्षा 18 मई को आयोजित की गयी थी. जिसमें रांची से लगभग दो हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इस साल जेइइ एडवांस्ड का आयोजन आइआइटी कानपुर की ओर से किया जा रहा है. 

 

Exit mobile version