Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»JEE Advanced: जेइइ एडवांस्ड में तीन अवसरों के निर्णय को आइआइटी कानपुर ने लिया वापस, अब 2023 में 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी नहीं होंगे पात्र
    Headlines

    JEE Advanced: जेइइ एडवांस्ड में तीन अवसरों के निर्णय को आइआइटी कानपुर ने लिया वापस, अब 2023 में 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी नहीं होंगे पात्र

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. जेइइ एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने के अवसरों की संख्या में एक बार फिर बदलाव कर दिया गया है. पिछले दिनों आयोजक संस्था आइआइटी कानपुर द्वारा जारी किये गये नोटिफिकेशन के जेइइ एडवांस्ड में शामिल होने के अवसरों की संख्या को दो से बढ़ाकर तीन कर दी गयी थी. इस निर्णय को ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड की बैठक के बाद निरस्त कर दिया गया है. आइआइटी कानपुर द्वारा जेइइ एडवांस्ड के संबंध में सोमवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर जेइइ एडवांस्ड में शामिल होने वाले अवसरों की संख्या को घटाकर फिर से तीन से दो कर दिया गया है. अब वर्ष 2023 में 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे. जबकि पूर्व में इन विद्यार्थियों को अवसर दिया गया था. एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के कैरियर काउंसेलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि आइआइटी कानपुर द्वारा यह अवसर दिये जाने के बाद हजारों विद्यार्थियों ने जेइइ मेन के लिए आवेदन कर दिया था. एक बार फिर से आइआइटी में एडमिशन के लिए तैयारी करना शुरू कर रहे थे. संभवतः यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि एक बार तीन वर्ष का अवसर देने की स्थिति में अगली बार विद्यार्थी इस नियम को हमेशा के लिए स्थापित करने की मांग करते, इसे देखते हुए ही इसे निरस्त किया गया है. इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थी निराश भी हुए हैं, क्योंकि इस निर्णय के बाद हजारों विद्यार्थी आइआइटी में जाने की आस लगाने लगे थे.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JEE Advanced: IIT Kanpur has withdrawn the decision of three chances in JEE Advanced now students passing 12th in 2023 will not be eligible
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group