Site icon Lahar Chakra

RANCHI NEWS: JFWC परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, टाटानगर-हजारीबाग रोड और रांची-पटना रूट भी शामिल

रांची/हाजीपुर,:
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWC Exam 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। पूर्व मध्य रेलवे ने 05 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा, जिससे झारखंड और बिहार के हजारों परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

टाटानगर-हजारीबाग रोड के बीच चलेगी MEMU परीक्षा स्पेशल

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08103/08104 टाटानगर-हजारीबाग रोड-टाटानगर अनारक्षित MEMU परीक्षा स्पेशल 19 जुलाई को शाम 6:30 बजे टाटानगर से रवाना होकर अगले दिन 1:15 बजे हजारीबाग रोड पहुंचेगी।वापसी में यह ट्रेन 20 जुलाई को सुबह 2:00 बजे हजारीबाग रोड से चलकर सुबह 8:15 बजे टाटानगर पहुंचेगी।यह ट्रेन आदित्यपुर, गम्हरिया, बिरराजपुर, कांद्रा, कुनकी, मानिकुई, चांडिल, मुरी और बोकारो स्टील सिटी सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

रांची-दुमका, रांची-पटना और रांची-गढ़वा रोड के लिए भी विशेष ट्रेनें

रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन करने का निर्णय लिया है—

ये ट्रेनें बोकारो, धनबाद, चित्तरंजन, जसीडीह, देवघर, गया, कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार, डालटनगंज और अन्य प्रमुख स्टेशनों के रास्ते संचालित होंगी।

अभ्यर्थियों को समय से स्टेशन पहुंचने की सलाह

रेलवे प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अपने टिकट एवं यात्रा संबंधी जानकारी पहले से सुनिश्चित करें और निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से सामान्य ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

परीक्षा के दौरान यात्रा होगी आसान

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा अवधि में यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इससे रांची, टाटानगर, पटना, दुमका, गढ़वा रोड, हजारीबाग रोड तथा अन्य शहरों के परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version