Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल अंतर-राज्यीय गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार, सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद

Gumla. झारखंड के गुमला जिले में रविवार को झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल एक अंतर-राज्यीय आपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 70 ग्राम सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद, तीन देसी आग्नेयास्त्र और अन्य सामान बरामद किया।

गुमला के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने पत्रकारों को बताया कि ये 11 लोग – जिनमें से ज्यादातर ओडिशा के रहने वाले हैं – हाल ही में गुमला के पालकोट और घाघरा इलाकों में हुई सोने की लूट की दो बड़ी घटनाओं में शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा, पालकोट में बिलुंग-बिरा रोड के पास कथित तौर पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे लोगों के एक समूह के बारे में मिली गुप्त सूचना के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गईं।

बासिया के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) की अगुवाई में एक एसआईटी बनाई गई। उन्होंने सबसे पहले सात लोगों को पकड़ा और उनके पास से हथियार, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किये।

Exit mobile version