Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की गयी मार-पीट, इलाज के दौरान मौत 

Gumla . झारखंड के गुमला जिले में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके साथ बेरहमी से मार-पीट की. बाद में रिम्स में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गयी. पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को पिता की शिकायत के आधार पर पालकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और लड़की को विशेष चिकित्सा देखभाल के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. लड़की को पहले सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उसे गुमला रेफर कर दिया.

गुमला सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रांची के रिम्स में भेज दिया था. थाना प्रभारी अंकित राज ने कहा, लड़की की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए रांची के रिम्स में एक पुलिस टीम भेजी गई है. मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि की जा सकती है. पिता की शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी बृहस्पतिवार रात अपने घर के बाहर बेहोश पड़ी मिली थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. हालांकि, पिता ने कथित अपराध में शामिल आरोपियों की संख्या का उल्लेख नहीं किया.

Exit mobile version