Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: 18 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ 14 तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थों की तस्करी के संदेह में छापेमारी जारी

Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के संदेह में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर इचक, लोहसिंघना और बरकागांव थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई और गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कुल 129.72 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार ने कहा, ‘‘जब्त की गई ब्राउन शुगर का अनुमानित मूल्य 18 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान दो एसयूवी समेत कुल 12 वाहन जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों में कोर्रा के बबलू कुमार, लोहसिंघना के इरफान अंसारी, कटकमसांडी के अहसान खान और पद्मा के राहुल कुमार मेहता शामिल हैं। कुमार ने बताया कि छापेमारी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Exit mobile version