
Koderma. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जमुआ मेन रोड के लोकाई तालाब के पास सुबह करीब 6:30 बजे ऑटो और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गयी. इस टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार झुमरीतिलैया के नरेश नगर से 7 लोग एक ऑटो पर सवार होकर डोमचांच की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में लोकई तालाब के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन से जोरदार टक्कर हो गयी,जिसमें ऑटो पर सवार चालक समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
