Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: पलामू के छतरपुर में 25 वर्षीय विधवा से बलात्कार, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Medninagar. पलामू जिले में 25 वर्षीय विधवा से बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेशमा रमेशन ने बताया कि यह घटना बुधवार को छतरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई.उन्होंने बताया, ‘‘पीड़िता अपनी मौसी के घर आई थी. लौटते समय दोनों आरोपी उसे जबरन एक जर्जर झोपड़ी में ले गए और उससे बलात्कार किया.

इसके बाद महिला ने छतरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.एसपी ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Exit mobile version