Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: कथारा खदान में कोयले का ढेर ढहने से 3 लोगों की दबकर मौत, 3 घायल

Bokaro. झारखंड के बोकारो जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की कथारा कोयला खदान में बृहस्पतिवार को कोयले का ढेर ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना बोकारो में कथारा पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में हुई। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया, ”कथारा में कोयले का ढेर ढहने से छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

Exit mobile version