Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: नदी में 4 किशोर डूबे, एक का शव बरामद, अन्य तीन की तलाश के लिए बुलायी गयी NDRF की टीम

Dumka. दुमका जिले में मयूराक्षी नदी में चार किशोर डूब गए. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह घटना जामा थाना क्षेत्र के बापूपुर तट के निकट पर हुई. जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, 16 से 17 वर्ष की आयु वाले चार दोस्त दोपहर को मयूराक्षी नदी में नहाने गए थे. जब वे वापस नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी.

उन्होंने कहा, बापूपुर तट के पास नदी किनारे उनके कपड़े और मोबाइल फोन मिले. स्थानीय गोताखोरों ने एक शव बरामद कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. अधिकारी ने बताया कि बरामद शव की पहचान दुमका जिले के बांधपाड़ा निवासी कृष्णा सिंह (17) के रूप में हुई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अन्य किशोरों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की मदद से देवघर से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम बुलाई गई है.

Exit mobile version