Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: एक साथ 48 IPS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों के SP/SSP बदले, पीयुष पांडेय जमशेदपुर के एसएसपी बने

Ranchi.झारखंड सरकार ने मंगलवार को एक बड़े नौकरशाही फेरबदल में 14 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों सहित 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. एक अधिसूचना के अनुसार, यह कदम सरकार द्वारा 20 जिलों में नए उपायुक्तों (डीसी) की नियुक्ति के एक दिन बाद उठाया गया. गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आईजी (अभियान) रहे अमोल वी होमकर को आईजी रेलवे बनाया गया है, जबकि एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

अधिसूचना में कहा गया है कि विशेष शाखा के आईजी प्रभात कुमार को आईजी जेएपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राज्य सरकार ने पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा जिले के अलावा जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी और एसपी को बदल दिया है. पीयूष पांडेय को जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया गया है. चाईबासा के एसपी राकेश रंजन बनाये गये हैं. अनुरंजन किस्पोट्टा को कोल्हान डीआइजी बनाया गया है. जमशदेपुर के वर्तमान एसएसपी किशोर कौशल का तबादला जैप-7 हजारीबाग समादेष्टा के पद पर किया गया है. राज्य सरकार ने रांची के एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और धनबाद के एसपी सिटी का भी तबादला कर दिया है.

Exit mobile version