Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: कुएं में गिरा जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़ा का एक हाथी का बच्चा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Balumath.. प्रखंड अंतर्गत मारंगलोइयां गांव में शनिवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़ा का एक हाथी का बच्चा कुएं में जा गिरा. घटना रात करीब 11 बजे की है. हाथी के बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने वन विभाग को दी. इसके बाद वन विभाग की टीम रात में घटनास्थल पहुंची. काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कुएं से करीब 50 फीट की दूरी पर एक रास्ता बनाया. इसके बाद हाथी के बच्चे को सकुशल बाहर निकाला जा सका. वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार महतो ने बताया कि हाथी का बच्चा झुंड से बिछड़ गया था. पिछले कुछ दिनों से बालूमाथ व चंदवा के जंगली इलाकों में अकेला घूम रहा था. भोजन की तलाश में जंगल से बाहर निकलने के दौरान वह कुएं में गिर गया. कुआं में पानी कम था. हाथी की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी. इसके बाद रेस्क्यू किया गया.

Exit mobile version