Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: शराब के नशे में धुत युवक ने पत्नी को पहले पीटा, फिर पटककर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार, तीन साल पूर्व हुई थी दोनों की शादी, यह है वारदात की वजह?

Medninagar. पलामू जिले में शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने घरेलू झगड़े के दौरान पत्नी को कथित तौर पर उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई.पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के दातम बड़ी झरिया में हुई और पति उपेंद्र परहिया (25) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि शिल्पी देवी (22) नामक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक उपेंद्र अपने घर पर नशे की हालत में था, तभी शिल्पी भी नशे में लौटी. गुस्से में आकर उपेंद्र ने उससे शराब पीकर घर लौटने के बारे में पूछा, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया. उन्होंने बताया कि जब बहस बढ़ गई तो उपेंद्र ने शिल्पी को पीटना शुरू कर दिया और अचानक उसे उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया. दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी और उनका एक बच्चा भी है.

Exit mobile version