Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: झारखंड पुलिस और ईडी के बीच फिर नया विवाद शुरू, सुरक्षा को लेकर ED ने बुलाये सेंट्रल पुलिस फोर्सेस, ये है मामला?

Ranchi. रांची के ईडी ऑफिस में झारखंड पुलिस जांच करने के लिए पहुंची है। दरअसल, एड पर एक व्यक्ति ने पूछताछ के नाम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एड दफ्तर में सदर डीएसपी और एयरपोर्ट थाना के प्रभारी मौजूद हैं। वहीं एड ने सुरक्षा के लिहाज से सेंट्रल पुलिस फोर्सेस को बुलाया है। रांची पुलिस की ओर से अब भी जांच चल ही रही है। पेयजल विभाग के कर्मचारी ने दर्ज कराई फिर रांची के चुटिया के संतोष कुमार ने प्रवर्तन निदेशालय (एड) के दो अधिकारियों पर मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस मामले में एड के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रतीक और असिस्टेंट शुभम को नामजद आरोपी बनाया गया है। संतोष पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्वर्णरखा शीर्षकार्य प्रमंडल रांची में शहरी जलापूर्ति योजना की राशि में से 20 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला करने के आरोपी हैं।
फेड प्रमंडल रांची में कार्यरत कैशियर संतोष कुमार को पूर्व में रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभी वे जमानत पर जेल से बाहर हैं।

Exit mobile version