Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: बीमारी का इलाज कराने के लिए गरीब दंपती ने अपने मासूम बच्चे को 50 हजार रुपए में बेचा

Medninagar. पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक गरीब दंपती ने अपने मासूम बच्चे को 50 हजार रुपए में बेच दिया. बताया जा रहा है कि दंपती ने बीमारी का इलाज कराने के लिए बच्चे का सौदा किया. पिता उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है. वह यहां अपनी ससुराल के पास यात्री शेड में रहता है और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है.

लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है. ऐसा है तो कार्रवाई की जायेगी.

Exit mobile version