Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: रांची-पटना मुख्य मार्ग पूर कोडरमा घाटी में पलटा तेल लदा टैंकर, आसपास के लोगों में लूटने की मची होड़, बाल्टी, डब्बा, बर्तन लेकर दौड़े लोग

Koderma. रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के समीप शनिवार की सुबह तेल से भरा एक टैंकर पलट गया. टैंकर पश्चिम बंगाल से रिफाइन लोड कर बिहार की ओर जा रहा था. इसी बीच कोडरमा घाटी में टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया. टैंकर के पलटते ही उसमें लोड रिफाइन तेल सड़कों पर बहने लगा.

घटना के बाद आसपास के लोग अपने-अपने घरों की ओर दौड़े और घरों से बाल्टी, डब्बा या जो भी बर्तन मिला उसे लेकर सरपट घटनास्थल पर पहुंच गए और टैंकर से बह रहे तेल को लूटने में लग गए. इस घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। घटना की जानकारी पाकर कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने वहां पर पुलिस बल को भेज दिया है.

उन्होंने बताया कि टैंकर से तेल का रिसाव सड़क पर होने के कारण कई छोटी गाड़ियां उस पर फिसल जा रही हैं. आवागमन फिलहाल पूरी तरह से बाधित है। कई यात्री गाड़ी भी फंसे हुए हैं. पुलिसबल को क्रेन लेकर भेजा गया है. जल्द ही टैंकर को मुख्य मार्ग से हटाकर वाहनों के आवागमन को फिर से सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस घटना में टैंकर का चालक और उपचालक पूरी तरह से सुरक्षित है.

Exit mobile version