Site icon Lahar Chakra

Jharkhand : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा जलप्रपात में दर्दनाक हादसा, सेल्फी लेने के चक्कर में डूब गया युवक

Ranchi. रांची जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा जलप्रपात में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सेल्फी लेने के चक्कर में एक पर्यटक डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई है. युवक धनबाद से अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए जोन्हा फॉल आया था. इसी दौरान युवक ऊपर की ओर स्थित जीप लाइन के किनारे सेल्फी ले रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर तेज बहाव में बह गया.

Exit mobile version