Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: रांची आने वाली इंडिगो की एयरबस A321 विमान में AC फेल, परेशान रहे 168 पैसेंजर

Ranchi.नई दिल्ली से रांची आने वाली इंडिगो की एयरबस A321 विमान (फ्लाइट 6ए 2614 में 168 पैसेंजर सवार थे। इस विमान में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह विमान दोपहर 2.40 बजे दिल्ली से निर्धारित समय पर रवाना हुआ था और इसका रांची पहुंचने का समय लगभग 4.30 बजे तय था। लेकिन उड़ान प्रक्रिया के दौरान ही विमान में एयर कंडीशनिंग (एसी) सिस्टम में खराबी सामने आ गई। एक यात्री ने बताया कि इसके बावजूद विमान को रनवे तक ले जाया गया और टेकऑफ की तैयारी शुरू कर दी गई।

विमान में अंदर लगातार बढ़ती गर्मी से यात्रियों को घुटन का सामना करना पड़ा। केबिन के अंदर डेढ़ घंटे तक हालात बेहद असहज बने रहे। कई यात्रियों ने क्रू मेंबर्स से शिकायत की, जिस पर उन्हें बताया गया कि टेक-ऑफ के बाद एसी सामान्य रूप से काम कर सकता है। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई। धीरे-धीरे विमान के अंदर माहौल तनावपूर्ण हो गया और यात्रियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया।

Exit mobile version