Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Academic Council: राज्य में वर्ष 2026 से मैट्रिक व इंटर के प्रश्न पत्र पैटर्न में होगा बदलाव, प्रक्रिया शुरू

Ranchi. राज्य में वर्ष 2026 से मैट्रिक व इंटर परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में बदलाव किया जायेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके तहत प्रश्न के स्तर को तीन भाग में बांटा जायेगा. परीक्षा में 40 फीसदी प्रश्न सामान्य, 40 फीसदी मोडरेट व 20 फीसदी प्रश्न कठिन स्तर के होंगे. परीक्षा में 50 अंक के प्रश्न ऑब्जेक्टिव व 30 अंक के प्रश्न सब्जेक्टिव होंगे.

वहीं, 20 अंक का स्कूल के स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन होगा. इस आधार पर ही मॉडल प्रश्न पत्र तैयार किया जा रहा है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Exit mobile version