
Latehar. पलामू एसीबी की टीम ने मंगलवार को सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. उक्त गिरफ्तारी सदर अंचल कार्यालय से हुई है. एसीबी के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शहर के अंबाकोठी निवासी संतोष कुमार ने 80 डिसमिल जमीन का म्यूटेशन कराने के लिए राजस्व कर्मचारी को आवेदन दिया था. लेकिन राजस्व कर्मचारी द्वारा म्यूटेशन करने के नाम पर 12 हजार रुपया बतौर घूस मांगा गया. बाद में 10 हजार रुपया देने पर राजस्व कर्मचारी म्यूटेशन करने को तैयार हो गया. एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी के आवास पर भी छापामारी किया. टीम को आवास से भी कई दस्तावेज मिले है.
