Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: ACB ने घूस लेते बड़कागांव प्रखंड के राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, यह है मामला

Hazaribag.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी प्रहलाद मांझी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी सोमवार दोपहर हुई, जब प्रहलाद मांझी एक जमीन संबंधित मामले में कथित रूप से घूस की रकम ले रहे थे.बड़कागांव महुदी के रहने वाले बकाउल्लाह खान ने एसीबी को शिकायत की थी कि उनकी साडे 26 डिसमिल जमीन के एलपीसी के लिए राजस्व कर्मचारी प्रहलाद मांझी के द्वारा 5000 रुपये की मांग की जा रही है. शिकायत की पुष्टि के बाद, एसीबी ने एक योजनाबद्ध जाल बिछाया और मांझी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया.
गिरफ्तारी के बाद, प्रहलाद मांझी को एसीबी कार्यालय लाया गया, यहां उनसे पूछताछ की जा रही है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Exit mobile version