Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे से पूछताछ के लिए ACB ने कोर्ट से मांगी 7 दिनों की रिमांड

Ranchi. झारखंड शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड मांगी है. विजिलेंस की विशेष कोर्ट में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की याचिका पर सुनवाई पूरी हुई. कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.मामले में अब विनय चौबे के रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है. एसीबी ने विनय चौबे, उनकी पत्नी और रिश्तेदार सहित कुल 8 लोगों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है. एसीबी ने अपने जांच में संभावना जतायी है कि विनय चौबे ने अवैध माध्यम से अर्जित पैसे अपने रिश्तेदारों के माध्यम से निवेश किया होगा

Exit mobile version