
Chatra. चतरा जिले में शनिवार को एक यात्री बस के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से कम से कम 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना सदर थाना क्षेत्र में गंधारिया गांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुई जब यात्रियों को लेकर बस चतरा से कोडरमा जिले के तिलैया जा रही थी. सदर थाने के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि किसी की मौत की सूचना नहीं है. उन्होंने कहा, सभी 22 घायल लोगों को चतरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है.
