Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Accident: लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बॉक्साइट लोड ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

Lohardagga. लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कैमो महुआ टोली के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम यह हादसा उस समय हुआ, जब तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लोहरदगा से भदुआपाड़ा की ओर जा रहे थे. हादसे का कारण एक तेज रफ्तार बॉक्साइट लोड ट्रक बताया जा रहा है, जिसने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी.

मृतकों की पहचान प्रदीप उरांव (26), संजय उरांव (25), और संजय उरांव के रूप में हुई है. एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों का पंचनामा किया और ट्रक को जब्त कर लिया है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा. मामले की गहन जांच जारी है.

Exit mobile version