
Hazaribag.हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गोरहर गांव में शादी से लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह 9.30 बजे जीटी रोड पर हुई. बगोदर की ओर से आ रही बाइक को पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दिया. जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग नीचे गिर गये. इसके बाद चालक ने उन्हें बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर दोनों के ऊपर पलट गया. कंटेनर के नीचे दबने से मां-बेटे की मौत हो गयी.
सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने क्रेन व जेसीबी मशीन की मदद से कंटेनर को हटाया. इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया. मृतकों की पहचान ग्राम बंडासिंघा बरकट्ठा निवासी 55 वर्षीय गेनसी देवी उर्फ भूषी (पति भोला साव) तथा उनके पुत्र 25 वर्षीय मोनू कुमार साव के रूप में हुई. घटना के बाद -ऋगांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों बताया कि मृतक मां-बेटा परसिया बगडो बगोदर स्थित अपने संबंधित के घर से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना हुई.
