Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Accident: रांची-गुमला एनएच पर सड़क हादसा, सवारी गाड़ी की ट्रक से टक्कर, दो की मौत, सात घायल

Gumla. रांची-गुमला एनएच पर खोरा पतराटोली के समीप सवारी वाहन व ट्रक में भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में झरगांव निवासी जगमोहन गोप (30) व गोसाईटोली सेन्हा लोहरदगा निवासी लालवीर महतो उर्फ लालवीर यादव (53) शामिल हैं. वहीं घायल ठाकुर उरांव, संजय गोप, सहदेव गोप, सत्यनारायण उरांव, जितेंद्र गोप, फागू गोप, संजय गोप का इलाज चल रहा है. सड़क हादसे की यह घटना शुक्रवार देर रात को हुई थी. बताते चलें कि खोरा पतराटोली के कुसुमटोली गांव निवासी चंदू गोप के लगन पान के लिए उसके परिवार व दोस्त एक सवारी गाड़ी में खोरा कुसुमटोली से रायडीह प्रखंड के केमटे कोरकोटोली गांव गये थे. लगन पान के बाद सभी लोग हंसी खुशी घर लौट रहे थे. इस दौरान सवारी गाड़ी को पतराटोली के समीप एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी व आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

Exit mobile version