
Gumla. गुमला जिले में रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में घाघरा प्रखंड के डुको चेगरी निवासी शिवचरण उरांव (18), जाम झरियाटोली अरंगी निवासी सतीश उरांव (20), रोहित उरांव (19) शामिल हैं. तीनों युवक रिश्ते में भाई लगते थे. सोमवार को घटना की सूचना मिलते गुमला थाना के एसआइ विनय कुमार महतो सदर अस्पताल पहुंच कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.
जानकारी के अनुसार, रविवार को रोहित उरांव अपनी बहन हीरामुनी देवी की शादी की सालगिरह में शामिल होने चंडाली आये थे, जहां खाना खाने के बाद देर रात एक ही बाइक से तीनों लौट रहे थे, तभी खरका चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना से बहन की शादी की सालगिरह की खुशी गम में बदल गयी.
