Site icon Lahar Chakra

JHARKHAND : आदित्य साहू बने झारखंड बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने की है, जो तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी.

आदित्य साहू को यह जिम्मेदारी रवीन्द्र कुमार राय की जगह दी गई है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को अधिक सक्रिय बनाने और जनता से संपर्क मजबूत करने के मकसद से यह फैसला लिया गया है.

आदित्य साहू न सिर्फ राज्यसभा सांसद हैं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है. पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में झारखंड में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी.

 

Exit mobile version