Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

Ranchi. राजधानी रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सिविल कोर्ट के बाद अब रांची समाहरणालय DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

एहतियातन समाहरणालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ता जांच के लिए पहुंच गया है। परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और धमकी देने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। डॉग स्कॉयड की टीम भी पहुंची है।

Exit mobile version