Site icon Lahar Chakra

Jharkhand:शराब घोटाला में फिर बड़ी कार्रवाई, पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश को ACB ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है आरोप

Ranchi.शराब घोटाला मामले में एसीबी ने पूछताछ के बाद मंगलवार की शाम पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. वह 30 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त हो गये थे. एसीबी को शराब घोटाला की जांच के दौरान इनकी संलिप्तता के संबंध में कई साक्ष्य मिले थे. एसीबी ने उन्हें मंगलवार की देर शाम एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

एसीबी ने जांच में यह भी पाया है कि शराब दुकानों में एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब की जो बिक्री होती थी, उसका पैसा भी एजेंट से अमित प्रकाश को प्राप्त होता था.  एसीबी ने पूर्व में अमित प्रकाश से 13 जून को पूछताछ की थी.

शराब घोटाला मामले में एसीबी ने छठी गिरफ्तारी के रूप में पूर्व  उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. पूर्व में जिन्हें गिरफ्तार किया गया था, उनमें  विभाग के पूर्व प्रधान सचिव सह पूर्व महाप्रबंधक जेएसबीसीएल विनय कुमार चौबे तथा संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह शामिल थे. वहीं, 21 नवंबर को पूर्व महाप्रबंधक वित्त सुधीर कुमार दास व पूर्व महाप्रबंधक वित्त सह अभियान सुधीर कुमार के अलावा प्लेसमेंट एजेंसी मार्शन के स्थानीय प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह शामिल हैं.

Exit mobile version