Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

Ranchi. रांची में 26 वर्षीय सेना के एक जवान को सोमवार को एक साइकिल शेड में फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान अमन कुमार (26) के रूप में की गई है।
उनका शव धुर्वा पुलिस थाना क्षेत्र के एचएमटीपी गोलचक्कर के पास साइकिल शेड में मिला।

धुर्वा पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी विमल किंडो ने कहा, “हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेज दिया है। पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लगता है, हालांकि उनके परिवार के सदस्यों को हत्या का संदेह है। जवान छुट्टी पर रांची आया था।”किंडो ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक लाइटर, रस्सी, एक मोबाइल फोन और सिगरेट बरामद की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version