
Ranchi. झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र के सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को रांची स्थित उनके कार्यालय में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। झारखंड विधासभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि सदन की कार्यवाही बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संचालित हो सके।
उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और इसकी गरिमा, अनुशासन तथा पारदर्शिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कल से माननीय झारखंड विधानसभा के षष्ठम सभा का पंचम (बजट) सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के सुचारु संचालन के लिए आज माननीय विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री रबींद्रनाथ महतो जी की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक में शामिल हुआ।
बैठक मेसीएम हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष रहे मौजूद
विधानसभा अध्यक्ष द्वाला बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य बजट सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करना था।