Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Assembly Election: भाजपा, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से झारखंड में एक ही चरण में चुनाव कराने की मांग की
    Headlines

    Jharkhand Assembly Election: भाजपा, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से झारखंड में एक ही चरण में चुनाव कराने की मांग की

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से दिसंबर के पहले सप्ताह तक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करने का आग्रह किया ताकि मौजूदा सरकार को अपना पूरा कार्यकाल समाप्त करने का अवसर मिल सके. वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने एक ही चरण में चुनाव कराने की मांग की तथा अनुरोध किया कि गृह सचिव वंदना दादेल को चुनाव संबंधी कर्तव्यों से मुक्त रखा जाए. कांग्रेस ने भी एक चरण में चुनाव कराने की मांग दोहराई तथा आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए समय पर चुनाव कराने का अनुरोध किया.

    इससे पहले दिन में, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग का एक दल इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए दिन में रांची पहुंचा. टीम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ अपनी पहली बैठक की. झामुमो के प्रतिनिधियों- विधायक सुदिव्य कुमार और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आयोग के समक्ष पार्टी का पक्ष रखा.

    पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक झामुमो ने आयोग से कहा, ‘‘झारखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चुनाव 23 दिसंबर, 2019 को संपन्न हुआ था और 29 दिसंबर को सरकार का गठन हुआ था. इसलिए, यदि छठी विधानसभा का चुनाव दिसंबर के पहले सप्ताह तक संपन्न हो जाता है, तो वर्तमान राज्य सरकार को अपना पूरा कार्यकाल समाप्त करने का अवसर मिलेगा.

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    पार्टी ने आयोग से यह भी आग्रह किया कि चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं को धर्म या जाति के नाम पर भाषण देने से रोका जाए. बयान में कहा गया, ‘‘भाजपा के नेता इस साल अगस्त से ही धर्म और जाति के नाम पर भाषण दे रहे हैं, जिससे समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक विभाजन की स्थिति पैदा हो गई है. यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण नहीं हो और लोग बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से मतदान कर सकें.
    इस बीच, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने आयोग के समक्ष अपनी पार्टी की मांगें रखीं. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा, ‘‘सोमवार को चार बैठकें निर्धारित हैं। निर्वाचन आयोग छह राष्ट्रीय और तीन क्षेत्रीय दलों सहित नौ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों से वार्ता करेगा.

    कुमार ने कहा कि टीम मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, महानिरीक्षकों और उप महानिरीक्षकों से भी मुलाकात करेगी. कुमार ने कहा कि बैठकों के दौरान चुनावी तैयारियों, कानून व्यवस्था की स्थिति और चुनाव संबंधी अन्य मामलों की समीक्षा की जाएगी. झारखंड में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले, यहां 2019 में 81 विधानसभा सीट के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में चुनाव हुए थे और नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए गए थे

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress demanded the Election Commission to conduct elections in Jharkhand in a single phase Jharkhand Assembly Election: BJP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

    June 29, 2026

    Jamshedpur: डोबो उत्सव होटल के पास स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group