Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Jharkhand Assembly Election: झारखंड की 11 सीटों पर जदयू लड़ सकता है चुनाव, खीरू महतो बोले-सरयू राय का पार्टी में स्वागत है
    Bihar

    Jharkhand Assembly Election: झारखंड की 11 सीटों पर जदयू लड़ सकता है चुनाव, खीरू महतो बोले-सरयू राय का पार्टी में स्वागत है

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2024Updated:July 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna.झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश जदयू ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने शनिवार को पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. मुलाकात के बाद खीरू महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है. प्रदेश जदयू ने फिलहाल 11 सीटों की सूची जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में जदयू एनडीए गठबंधन के साथ ही चुनाव मैदान में जायेगी. रही बात सीटों की संख्या की तो बिहार प्रभारी, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे.

    सरयू राय के जदयू में आने संबंधी सवाल का जवाब देते हुए खीरू महतो ने कहा कि सरयू राय जदयू में आते हैं, तो हम सब उनका स्वागत करेंगे. उन्होंने कहा कि हम सरयू राय से कह रहे हैं कि आप जदयू में आइये और हमारी पार्टी से चुनाव लड़िये. मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में झारखंड के प्रभारी व जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी और प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो सहित कई लोग शामिल हुए.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने कहा कि पार्टी के सर्वोच्च नेता के साथ जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उनमें कुर्मियों को अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल करना भी था. झारखंड में कुर्मी नेता कुछ समय से यह मांग उठा रहे हैं और आज पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने भी इसका समर्थन किया. अब हम इस मुद्दे को संसद और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठा कर आगे बढ़ेंगे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Assembly Election: JDU can contest elections on 11 seats of Jharkhand Khiru Mahato said- Saryu Rai is welcome in the party
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group