Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Assembly elections: कोल्हान के 14 समेत 43 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज से नामांकन शुरू, 11 से तीन बजे तक होगा नामांकन, प्रत्याशी के साथ चार लोग ही जा सकेंगे
    Headlines

    Jharkhand Assembly elections: कोल्हान के 14 समेत 43 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज से नामांकन शुरू, 11 से तीन बजे तक होगा नामांकन, प्रत्याशी के साथ चार लोग ही जा सकेंगे

    News DeskBy News DeskOctober 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में पहले चरण के तहत 13 नवंबर को 43 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू होगी. नामांकन पत्र 25 अक्टूबर तक दाखिल किये जा सकेंगे. नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी और अपराह्न तीन बजे समाप्त होगी. झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 13 नवंबर जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा, 13 नवंबर को 43 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू होगी. उम्मीदवार छुट्टी वाले दिनों को छोड़कर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच नामांकन दाखिल कर सकेंगे.अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 28 अक्टूबर है, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तय की गई है. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा कि नामांकन के दौरान सभी प्रत्याशी चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे. नामांकन स्थल की 100 मीटर की परिधि में केवल तीन गाड़ियों के प्रवेश की अनुमति होगी. प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोग ही नामांकन कक्ष में जा सकेंगे. प्रत्याशी के नामांकन के लिए 10 लोगों का प्रपोजल अनिवार्य होगा. नामांकन के लिए सामान्य प्रत्याशियों को 10 हजार रुपये बतौर जमानत राशि जमा करानी होगी. वहीं, अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए जमानत की राशि पांच हजार रुपये होगी. शपथपत्र के रूप में हर प्रत्याशी को फाॅर्म 26 स्पष्ट रूप से भरना होगा. प्रत्याशियों को अपने आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारी कम से कम तीन समाचार पत्रों में विज्ञापन के रूप में प्रकाशित करानी होगी. साथ ही उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी प्रदर्शित करना होगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी चुनाव खर्च के ब्योरा के लिए अलग से बैंक अकाउंट खुलवायेंगे. श्री रविकुमार ने कहा कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 37 लाख रुपये के अवैध सामान और नकदी जब्त किये गये हैं.

    पहले चरण में कब-क्या

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    • 25 अक्तूबर- नामांकन की अंतिम तिथि.
    • 28 अक्तूबर – नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी.
    • 30 अक्तूबर – नाम वापसी की अंतिम तिथि.
    • 13 नवंबर – पहले चरण के लिए मतदान.

    पहले चरण में इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान : कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा व भवनाथपुर.

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Assembly elections: Nominations for 43 constituencies including 14 in Kolhan start today nominations will be done from 11 am to 3 pm only four people will be able to go with the candidate
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group