Lahar Chakra

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र हंगामेदार, सत्त पक्ष और विपक्ष के विधायकों का हंगामा, वेल में घूसे, नारेबाजी

Ranchi. झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का सोमवार (आज) दूसरा दिन है. स्पीकर रबींद्र नाथ टेगौर ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की, सत्त पक्ष और विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे और वेल में घूस गए. सत्ता पक्ष 130वां संशोधन को रद्द करने की मांग पर अड़ा था. वहीं विपक्ष ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-टू का विरोध किया. इस दौरान विपक्ष ने वेल में पोस्टर फाड़कर फेंक दिया.

हंगामे के बीच स्पीकर ने सभा की कार्यवाही स्थगित कर दी. झारखंड विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एनडीए विधायकों ने सूर्या हांसदा की हत्या के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया और इस हत्याकांड की जांच CBI से कराने की मांग की.

Exit mobile version