Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Assembly: विधानसभा के पूरक मानसून सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा, सत्ता पक्ष ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लगाये नारे, विपक्ष नै उठाया गोड्डा एनकाउंटर का मामला

Ranchi. झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र का आज तीसरा दिन हंगामे के साथ ही शुरू हुआ. सदन की जिन सीढ़ियों पर विपक्ष नारे लगाते दिखते थे, वहां आज सत्ता पक्ष के विधायक सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नजर आए. सदन की सीढ़ियों पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने सिर का विरोध किया. सभी ने एक सुर में कहा कि संविधान के अधिकार को केंद्र सरकार छीनना चाहती है.

वहीं सत्ता पक्ष के सिर पर हो रहे विरोध पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सिर झारखंड सहित पूरे देश में लागू होगा. वहीं विपक्ष की ओर से गोड्डा एनकाउंटर मामले को उठाया गया. इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होते ही सदन के भीतर प्रश्नकाल शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव उठे और कहा कि दलित, गरीब, पिछड़े लोगों के वोटिंग के अधिकार को भाजपा छिनना चाहती है.
इस दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे भी लगाए गए.

वहीं सदन के भीतर विपक्ष भी हंगामा करता दिखा. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही का जारी रखने को लेकर सदस्यों ने आग्रह किया. लेकिन बात नहीं बनी। सत्ता और विपक्ष हंगामा करते रहे.

Exit mobile version