Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में रिक्त पदों का मुद्दा उठा, सरकार ने दिया ये जवाब

Ranchi. झारखंड विधानसभा में सोमवार को सरकारी पदों की बड़ी संख्या में रिक्तियों का मुद्दा उठाया गया। गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के प्रश्न का उत्तर देते हुए झारखंड के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में 30,000 से अधिक पद भरे जा चुके हैं।
मंत्री ने कहा,पिछले 20-25 वर्षों से कई पद रिक्त हैं और सरकार अपने वित्तीय संसाधनों तथा आवश्यकताओं के अनुसार भर्ती प्रक्रिया जारी रखे हुए है।

विभागों से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के माध्यम से लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं।’’

तिवारी ने मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि लगभग 73,000 पद रिक्त हैं। इससे पहले, भाजपा के रांची विधायक सी पी सिंह ने सवाल उठाया कि क्या विभागों से मांग संबंधी आवेदन प्राप्त होने तक पद रिक्त ही रहेंगे, क्या वित्तीय संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए नियुक्तियां नहीं की जाएंगी?

Exit mobile version