Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Bandh: जमशेदपुर में झारखंड बंद का नहीं दिखा असर, सामान्य रहा जनजीवन, रांची में सुनसान रही सड़कें, कई मार्गों को रखा बंद, तैनात रही पुलिस

Jamshedpur/Ranchi.रांची में आदिवासी धार्मिक स्थल ‘सरना स्थल’ के पास फ्लाईओवर के तहत एक रैंप के निर्माण के विरोध में विभिन्न संगठनों ने बुधवार को झारखंड बंद का आह्वान किया था.विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुधवार को आहूत झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं दिखा. शहर के लोग प्रतिदिन की भांति अपने कार्यों में व्यस्त रहे. मानगो बस स्टैंड से रांची सहित अन्य स्थानों के लिए बसें सामान्य रूप से चलती रहीं. वहीं, स्कूल-कॉलेज, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय, बाजार तथा अन्य संस्थान भी खुले रहे.
रांची में दिखा असर
 बंद के तहत प्रदर्शनकारियों ने आज सुबह रांची के कई मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और प्रदर्शन किया. गुमला में भी लोग सड़कों को बंद कर दिया है.  पुलिस ने बताया कि पूरे झारखंड में, खासकर राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.बंद समर्थकों के द्वारा कई जगहों पर सड़क जाम कर दिया है. जिससे यातायात प्रभावित हुआ है.
यह है बंद की वजह
रांची में 2.34 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बना है और इसमें रेलवे लाइन पर 132 मीटर का हिस्सा भी शामिल है। यह सिरम टोली को मेकॉन से जोड़ेगा और इसका उद्देश्य क्षेत्र में यातायात की आवाजाही को आसान बनाना है. 340 करोड़ रुपये की एलिवेटेड रोड परियोजना की शुरुआत अगस्त 2022 में की गई थी. इससे पहले 22 मार्च को 18 घंटे का रांची बंद बुलाया गया था.
Exit mobile version