Site icon Lahar Chakra

Today Jharkhand Band: पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज झारखंड बंद, आदिवासी संगठनों ने निकाला मशाल जुलूस

Ranchi.आदिवासी नेता और पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शनिवार 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आदिवासी संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर झारखंड बंद का ऐलान किया। संगठनों ने दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान हाथों में जलती मशाल और नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने सोमा मुंडा को न्याय दिलाने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

मशाल जुलूस में आदिवासी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी ली।दरअसल, 7 जनवरी को खूंटी जिले में जमुआहा गांव के पास अपराधियों ने सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो एक प्रभावशाली आदिवासी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता था। उनकी हत्या को आदिवासी समाज पर सीधा हमला बताते हुए संगठनों ने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है।

Exit mobile version