Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: वित्त मंत्री के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, कई लोग हुए जख्मी, पांकी बराज का निरीक्षण करने गये थे राधाकृष्ण किशोर

Medninagar.वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में कई अधिकारी और पत्रकार घायल हो गए. दरअसल, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व में एक टीम पांकी बराज का निरीक्षण करने पहुंची थी. टीम में सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. निरीक्षण कार्य चल रहा था और इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया.

इस हमले की चपेट में कई अधिकारी और पत्रकार आ गए. मधुमक्खियों के हमले के बाद वित्त मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी में बैठा लिया. मधुमक्खियों के हमले के बाद सभी लोग वहां से भागकर अपनी जान बचाई.

Exit mobile version