Site icon Lahar Chakra

Jharkhand BJP: भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ के किये दर्शन,आरएसएस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे, नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

Devaghar. केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शनिवार को झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन किए. पार्टी के नेताओं ने ने कहा कि पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने मंदिर में उनका स्वागत किया. नड्डा ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव के दर्शन किए.

भाजपा की राज्य इकाई के नेता शिव पूजन पाठक ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष देवघर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे और नव निर्मित पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. उन्होंने कहा कि दिन में नड्डा 12 जिलों के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जिनमें अधिकांश संथाल परगना क्षेत्र से हैं. पाठक ने कहा कि नड्डा डिजिटल माध्यम से गुमला में स्थित पार्टी कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे.

पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा, इस दौरे को झारखंड और पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को रणनीतिक संदेश देने का अवसर माना जा रहा है. पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं.

Exit mobile version