Lahar Chakra

Jharkhand BJP: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास समेत भाजपा नेताओं ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, रैली भी निकाली

Ranchi. झारखंड के भाजपा नेताओं ने शनिवार को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने राज्य में रैलियां निकालीं और कार्यक्रम आयोजित किए. केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, संजय सेठ और पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा नेताओं ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल खूंटी जिले के उलिहातू में पुष्पांजलि अर्पित की और बाद में खूंटी शहर में एक कार्यक्रम आयोजित किया.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, नेता प्रतिपक्ष और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने रांची में स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय में मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद भाजपा नेताओं और समर्थकों ने बिरसा मुंडा संग्रहालय से उनके ‘समाधि स्थल’ तक रैली निकाली.

Exit mobile version