Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand BJP: टिकट वितरण पर हिमंत विश्व शर्मा बोले, भाजपा में कोई अंतर्कलह नहीं है, थोड़ा-बहुत असंतोष स्वभाविक है, परिवारवाद के आरोप को किया खारिज
    Elections

    Jharkhand BJP: टिकट वितरण पर हिमंत विश्व शर्मा बोले, भाजपा में कोई अंतर्कलह नहीं है, थोड़ा-बहुत असंतोष स्वभाविक है, परिवारवाद के आरोप को किया खारिज

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की (झारखंड) प्रदेश इकाई में अंतर्कलह की खबरों का सोमवार को खारिज करते हुए कहा कि उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद थोड़ा-बहुत असंतोष स्वभाविक है. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी शर्मा ने इन आरोपों का खंडन किया है कि पार्टी द्वारा टिकट वितरण में भाई-भतीजावाद को ध्यान में रखा गया. झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी. शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे (पार्टी में अंतर्कलह के बारे में) कोई जानकारी नहीं है.

    उम्मीदवारों की घोषणा के बाद थोड़ा-बहुत असंतोष स्वाभाविक है.’ उनसे पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच अंतर्कलह के बारे में पूछा गया था जिसकी वजह से तीन बार के भाजपा विधायक केदार हाजरा समेत कुछ नेताओं ने इस्तीफा दे दिया. शर्मा ने कहा कि भाजपा एक बड़ा राजनीतिक परिवार है और कुछ ‘नाराजगी’ एवं ‘इस्तीफे’ तो स्वभाविक हैं लेकिन वह इन असंतुष्ट नेताओं से भेंट करेंगे. शर्मा ने इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि अन्य दलों पर ‘वंशवादी’ होने का आरोप लगाने वाली भाजपा ने कुछ लोगों को उनके परिवारों के कारण टिकट दिया. उन्होंने कहा कि यह आरोप गलत है,.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    उन्होंने कहा कि दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को जो टिकट दिया गया है वह इसलिए दिया गया क्योंकि उनके पति विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसी तरह, झारखंड के एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को भी पार्टी टिकट दिया गया है, क्योंकि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट दिये जाने पर शर्मा ने कहा कि जब वह सत्तारूढ़ झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे तो उनसे यह वादा किया गया था. उन्होंने कहा, ‘उनके (चंपई सोरेन) शामिल होने के समय हमने उन्हें (टिकट का) आश्वासन दिया था.

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a little discontent is natural; rejected the allegation of nepotism Himanta Biswa Sharma said Jharkhand BJP: On ticket distribution there is no internal conflict in BJP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group