Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand BJP: बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजपा की तीन-दिवसीय पदयात्रा रांची में संपन्न
Headlines

Jharkhand BJP: बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजपा की तीन-दिवसीय पदयात्रा रांची में संपन्न

News DeskBy News DeskNovember 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi . झारखंड में बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से निकाली गई तीन-दिवसीय पदयात्रा रविवार को यहां कोकर इलाके में उनके स्मारक पर संपन्न हुई।
यह पदयात्रा जनजातीय गौरव दिवस के तहत 13 नवंबर को खूंटी जिले के उलिहातू से शुरू हुई थी। उलिहातू बिरसा मुंडा का जन्मस्थान है। भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में निकाली गई ‘जनजातीय गौरव पदयात्रा’ रांची के जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंची।

वहां से करीब 75 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद यह पदयात्रा आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के स्मारक की ओर बढ़ी। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने इस पदयात्रा में हिस्सा लिया।

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

साहू के अलावा रांची से विधायक सीपी सिंह और पार्टी के महासचिव अमर बाउरी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बिरसा मुंडा स्मारक पर संवाददाताओं से कहा, “भाजपा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मना रही है। बिरसा मुंडा ने एक शिक्षित और एकजुट समाज का सपना देखा था। शिक्षित समाज ही अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज को एकजुट रख सकता है।”

साहू ने कहा कि भाजपा के अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा ने तीन दिन पहले जनजातीय नायक की जन्मस्थली उलिहातू से इस पदयात्रा की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा,नरेन्द्र मोदी देश की आजादी के बाद ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली का दौरा किया और वहां की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। साहू ने कहा, “यह प्रधानमंत्री की पहल थी कि बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाए। आदिवासियों के कल्याण के लिए उनके नाम पर कई योजनाएं भी शुरू की गईं।”

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत बिगड़ी, रांची से जमशेदपुर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

November 16, 2026

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत बिगड़ी, रांची से जमशेदपुर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

November 16, 2026

Jamshedpur: डिमना लेक रोड की घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

November 16, 2026
Recent Post

Jharkhand: PM मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं, जानें प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

November 16, 2026

Jharkhand BJP: बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजपा की तीन-दिवसीय पदयात्रा रांची में संपन्न

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group