Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने और सशस्त्र बलों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Ranchi.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी अवसंरचनाओं के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए बुधवार को रांची में ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया.

भाजपा की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में राज्य की राजधानी के मध्य स्थित शहीद चौक से रैली शुरू हुई रैली के दौरान हाथों में तिरंगे लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘भारत माता की जय’, ‘सशस्त्र बल जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए. करीब तीन किलोमीटर दूरी तय करते हुए कोकर में बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर यात्रा समाप्त होगी. सेठ ने कहा, सशस्त्र बलों के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. हमें उन पर गर्व है. पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना की.

Exit mobile version