Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Blood Bank: जिन ब्लड बैंक का लाइसेंस नवीकरण नहीं, वहां रक्त जांच पर रोक, स्वास्थ्य विभाग ने दिये ये निर्देश, सिविल सर्जनों से ब्लड सेंटर्स की मांगी जांच रिपोर्ट
    Headlines

    Jharkhand Blood Bank: जिन ब्लड बैंक का लाइसेंस नवीकरण नहीं, वहां रक्त जांच पर रोक, स्वास्थ्य विभाग ने दिये ये निर्देश, सिविल सर्जनों से ब्लड सेंटर्स की मांगी जांच रिपोर्ट

    News DeskBy News DeskNovember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने-अपने जिले के ब्लड सेंटर्स की जांच रिपोर्ट शनिवार तक विभाग को भेजें. उन्होंने कहा कि जहां एलिजा सेंटर से जांच नहीं की जा रही है. वहां की इकाइयों को बंद कर दिया जाएगा. सचिव शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय कक्ष से राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में निर्देश दे रहे थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी ब्लड बैंकों के सुचारू संचालन एवं निगरानी की समीक्षा करना था.

    मौके पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जिला स्तर के अधिकारी उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और सिविल सर्जन स्वयं रक्तदान कर जनता को प्रोत्साहित करें. अधिकारियों ने दोहराया कि किसी भी स्थिति में मरीजों को रक्त की कमी से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. ऐसी शिकायत कहीं से नहीं आनी चाहिए कि मरीज आया और अस्पताल के पास ब्लड की कमी रही.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उन्‍होंने कहा कि सभी ब्लड बैंक यह सुनिश्चित करें कि मरीज को उसकी उपलब्धता के अनुरूप ब्लड उपलब्ध करवाया जाए. मौके पर कार्यकारी निदेशक डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा कि यदि किसी भी जिले में कोई कमी है, तो उसे चिन्हित कर शीघ्र सुधार किया जाए. उन्होंने डोनर्स की संख्या बढ़ाने और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया. उन्‍होंने सिविल सर्जनों को अपने जिले के सभी ब्लड सेंटर्स का नियमित सुपरविजन करने और रिकॉर्ड की जांच करने का निर्देश दिया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    बैठक के दौरान यह भी कहा गया कि जहां ब्लड बैंक नहीं हैं, वहां ब्लड स्टोरेज यूनिट का रिक्विजीशन भेजा जाए. ड्रग डायरेक्टरेट की ओर से इसके क्वालिटी को लेकर बैठक की जाएगी. ब्लड टेस्टिंग केवल उन्हीं स्थानों पर की जाए जिनका रिन्यूअल वैध है. आवश्यकता पड़ने पर जांच रिम्स में कराई जा सकती है। सभी सिविल सर्जनों को अपने जिले के निजी ब्लड बैंकों की भी निगरानी करने का निर्देश दिया गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Blood Bank: Blood testing prohibited in blood banks whose licenses have not been renewed; Health Department issues directives; civil surgeons asked for inspection reports of blood centers Jharkhand Blood Bank: जिन ब्लड बैंक का लाइसेंस नवीकरण नहीं वहां रक्त जांच पर रोक सिविल सर्जनों से ब्लड सेंटर्स की मांगी जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने दिये ये निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group